Site icon Bokaro Aajtak

कुड़मालि भाषा स्नातकोत्तर में अमन महतो को मिला गोल्ड मेडल 

कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के पिरगुल निवासी अमन कुमार महतो को डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची के द्वारा गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया है। अमन ने स्नातकोत्तर सत्र 2022-24 में कुड़मालि भाषा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विश्वाविद्यालय द्वारा आयोजित द्वितीय दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल सह कुलपति संतोष कुमार गंगवार के हाथों अमन कुमार महतो को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। पिरगुल जैसे सुदुर क्षेत्र निवासी अमन कुमार महतो के रांची में मेहनत मजदूरी कर काफी मुश्किल से पढ़ाई करता है। गोल्ड मेडल मिलने पर कुड़मालि भाखिचारी आखडा के दीपक पुनरिआर, संतोष बानुआर, अनंत कंडहरआर, विंदेशवर महतो, प्रहलाद महतो, प्रोफेसर कालीचरण महतो, अशोक महतो मिथलेश महतो समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है। कहा कुड़मालि छोटानागपुर क्षेत्र का आदि मूल भाषा है। जो झारखंड, बंगाल, उड़ीसा एवं असम में बोली जाती है। सरकारी उदासीनता के कारण कुड़मालि भाषा का अस्तित्व मिटते जा रहा था। लेकिन कुड़मालि भाखि चारी आखड़ा के द्वारा पुनर्स्थापन एवं पुनर्जागरण से कुड़मालि भाषा एवं संस्कृति धीरे-धीरे पुनजीर्वित की ओर है। आनेवाले दिनों में कुडमालि संस्कृति पुनः छोटानागपुर क्षेत्र में स्थापित होगा। वहीं कुड़मालि भाषा के क्षेत्र युवा सरकारी नौकरियों में भी स्थान प्राप्त करेंगे। कुड़मालि को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने को लेकर केंद्र सरकार से लगातार मांग की जा रही है। आठवीं अनुसूची में शामिल होने के बाद कुड़मालि का व्यापक विस्तार और अवसर की संभावनाएं बढ़ेगी।

Exit mobile version