Site icon Bokaro Aajtak

झामुमो नेता पंकज मरांडी की मां के श्राद्धकर्म में शामिल हुए पूर्व विधायक बबीता देवी, योगेश्वर महतो समेत कई गणमान्य

जैनामोड़ (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा जरीडीह प्रखंड के निवर्तमान अध्यक्ष पंकज मरांडी की दिवंगत माताजी मीरा देवी (85) की 12 वीं श्राद्धकर्म पैतृक गांव जरीडीह प्रखंड के सरायविंधा गांव में मंगलवार को आयोजित किया गया। श्राद्धकर्म में कई गणमान्य लोग पहुंचकर दिवंगत मीरा देवी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।‌ मुख्य रूप से राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो की धर्मपत्नी सह गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटूल, झामुमो के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरिलाल मांझी, सचिव जयलाल महतो, कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू, संयोजक प्रमुख डॉ रतनलाल मांझी, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू, महानगर अध्यक्ष मंटू यादव, कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी, कसमार प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम, सोहेल अंसारी, सिकंदर कपरदार, मोहन मुर्मू  समेत कई अन्य शुभ चिंतक शामिल हुए। दिवंगत के पुष्पार्पित कर परिजनों से भेंट कर ढांढस बंधाया।

Exit mobile version