कसमार। पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो की धर्म पत्नी सह पूर्व विधायक बबीता देवी ने शनिवार को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (सहकारिता प्रभाग) 500 एमटी गोदाम व मार्केटिंग सेंटर का शिलान्यास किया। जिसका निर्माण समेकित सहकारी विकास परियोजना रांची कोषांग के द्वारा किया जायेगा। इस दौरान पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मध निषेध मंत्री योगेंद्र महतो की धर्म पत्नी सह पूर्व विधायक बबिता देवी ने कहा कि अब किसानों से धान अधिप्राप्ति करने बाद पैक्स को भंडारण करने में असुविधा नहीं होगी। बल्कि क्रय किये धान का सुरक्षित भंडारण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि दुर्गापुर पैक्स में धान भंडारण हेतु गोदाम नहीं रहने से दिक्कत हो रही थी । जिसको लेकर गोदाम भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया। गोदाम के निर्माण पैक्स को सुविधा होगी। इस गोदाम निर्माण कार्य के संवेदक को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में गड़बड़ी होने पर नपे जाओगे। इस दौरान प्रमुख नियोति कुमारी, बीडीओ नम्रता जोशी, 20 सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेम्ब्रम, सहायक निबंधक बेरमो उपेंद्र यादव बीसीओ राणा रमेश, नागेश्वर चौधरी, पैक्स अध्यक्ष अखिलेश्वर महतो, बिनोद बिहारी महतो, मिथलेश कुमार महतो, हराधन ठाकुर,श्याम लाल टुड्डू , संजू देवी, देवशरण महतो, बिरसाय महतो जयपाल महतो, रिंकू देवी,आसमा बीबी आदि मौजूद शामिल थे।