कसमार प्रखंड में 30 हजार से अधिक सदस्य बनाएगी झामुमो : रतनलाल

कसमार। कसमार प्रखंड में झामुमो 30 हजार से अधिक सदस्य बनाएगी। यह कहना है बोकारो जिला झामुमो सदस्यता अभियान के संयोजक प्रमुख रतन लाल मांझी का। श्री मांझी बुधवार को कसमार प्रखंड के मधुकरपुर में सदस्यता अभियान की शुरुआत के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कहा कि केंद्रीय कमिटी के निदेशानुसार प्रत्येक पंचायत में दो दो हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। कसमार प्रखंड में कुल 15 पंचायत है इस हिसाब से कुल 30 हजार सदसय बनाए का लक्ष्य है। इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। सदसय अभियान के बाद पंचायत, प्रखंड एवं जिला कमेटियों का पुनर्गठन भी करना है। संयोजक प्रमुख श्री मांझी ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखण्ड चहुंमुखी विकास के पथ पर अग्रसर है। यही कारण है कि विपक्षी भाजपा के तमाम झूठ व साजिश रचने प्रोपगेंडा चलाने के बावजूद पुन झामुमो की सरकार बनी। इससे साफ जाहिर होता है की हेमंत सोरेन की लोकप्रियता राज्य में बरक़रार है। झामुमो के कार्यों से जनता खुश है। मौके पर सदस्यता अभियान के पर्यवेक्षक व पूर्व जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी, प्रखंड संयोजक प्रमुख दिलीप कुमार हेम्ब्रम, सदस्य सोहेल अंसारी, सुभाष ठाकुर, धीरेन्द्रनाथ महतो, सिकंदर कपरदार, फारुख अंसारी, धनञ्जय स्वर्णकार, मनोज ठाकुर, उषा देवी, प्रमोद महतो , उमाशंकर महतो, विक्रम कुमार समेत दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link