बीओआई खैराचातर शाखा परिसर भवन का हुआ स्थानांतरण
कसमार। जीरो इंटरेस्ट पर बैंक ऑफ इंडिया से कृषि कार्य हेतु किसान लोन ले सकते हैं। लोन एमाउंट को साल भर में सिर्फ जीरो करना है। सरकार द्वारा ब्याज की राशि अनुदान स्वरूप दी जायेगी। यह कहना है बैंक ऑफ इंडिया के झारखंड क्षेत्रीय महा प्रबंधक मनोज कुमार का। वे बुधवार को कसमार प्रखंड के खैराचातर में बैंक ऑफ फ इंडिया के स्थानांतरित नये शाखा भवन के उद्घाटन के बाद बगियारी मोड़ मैदान में आयोजित केसीसी शिविर में बतौर मुख्य अतिथि किसानों को संबोधित कर रहे थे। श्री महा प्रबंधक श्री कुमार ने कहा किसानों को महाजनों के सूद के शोषण से खूद को बचाने के लिए बहुत ही बढ़िया योजना है। रूपया 3 लाख तक किसानों को शून्य ब्याज दर पर ऋण अनुदान का लाभ मिलेगा। वहीं बिना संपत्ति को बैंक में गिरवी रखे, किसान खेती के साथ साथ पशुधन की खरीद के लिए भी 2 लाख तक के केसीसी ऋण दिया जायेगा। कहा कि केसीसी लोन में ऐसे 7% ब्याज लिया जाता है। लेकिन किसान अगर अपने ब्याज सहित मूलधन राशि वर्ष में एक बार जमा कर जीरो करते हैं। सूद की राशि 3% भारत सरकार तथा 4% झारखंड सरकार जमा करेगी। वहीं बोकारो आंचलिक प्रबंधक अश्विनी कुमार, उप आंचलिक प्रबंधक सुनीत कुमार ने भी संबोधित किया। सिक्योरिटी आफिसर मनीलाल, प्रमुख नियोती कुमारी, कसमार शाखा प्रबंधक अप्रेम कुमार, खैराचातर शाखा प्रबंधक पंकज यादव, कमलापुर शाखा प्रबंधक संजीव कुमार, कृषि वित प्रबंधक दिव्या कुमारी, मुखिया हारू रजवार, पंसस प्रिया देवी, अरविंद बनर्जी,कुश कुमार, संजीव कुमार, बरखा कच्छप, धर्मेन्द्र शेखर मुखर्जी बैंक मित्र कसमार जीतेंद्र कुमार सफ़ीना खातून संजय कुमार पिंटू ,अंजू देवी सुखदेव महतो,रेणु कुमारी आदि सैकड़ों महिला किसान मौजूद थे।

