माकपा छोड़ भाकपा-माले में शामिल हुए शकुर अंसारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता

 

  • जिला सचिव देवदीप सिंह दिवाकर, स्थायी कमेटि सदस्य भुवनेश्वर केवट व प्रखंड सचिव गंगाधर महतो के समक्ष  हुए शामिल 

कसमार। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कसमार प्रखंड सचिव शकुर अंसारी समेत दर्जनों माकपा कार्यकर्ता शनिवार को माकपा छोड़ कर भाकपा (माले) लिबरेशन में शामिल हो गये। भाकपा माले कसमार प्रखंड कमिटी द्वारा आज खैराचातर के बगियारी बीट कार्यालय में एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जिला सचिव देव द्वीप सिंह ‘दिवाकर’ राज्य स्थायी कमिटी सदस्य भुवनेश्वर केवट, प्रखंड सचिव गंगाधर महतो की मौजूदगी में माले में शामिल होने वाले सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता व शपथग्रहण का पाठ कराया गया। तत्पश्चात सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को माले नेताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। माकपा से आए साथियों का स्वागत करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य भुवनेश्वर केवट ने कहा कि देश के हिंदी भाषी क्षेत्रों में भाकपा माले लाल झंडे में सबसे मजबूत ताकत के रूप में उभरी है। आज सुनियोजित तरीके से नफरत और हिंसा की राजनिति को बढ़ावा दिया जा रहा है। सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे के लिए माले जैसी क्रान्तिकारी मजबूत धारा के साथ वामपंथी शक्तियों की एक जुटता आज के बदलते राजनीतिक दौर में जरूरी है। भाकपा माले के साथ एकजूटता कॉरपोरेट फासीवाद, लूट और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलन्द करना है। और इस जन संघर्ष को मजबूत करने के लिए भाकपा माले में जुड़ने के लिए आप सभी साथियों का हार्दिक स्वागत है। माले जिला सचिव देव द्वीप सिंह दिवाकर ने कहा कि बजट में शिक्षा मद में कटौती किया गया है। रोजगार के सवाल पर बजट में कोई विशेष जोर नहीं दिया गया है। आज संविधान खतरे में है। लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। तानाशाही के खिलाफ आवाज बुलन्द करने के पार्टी से जुड़ने माकपा के साथियों का स्वागत है।

माकपा प्रखंड सचिव छोड़ भाकपा-माले में शामिल हुए शकूर अंसारी ने कहा कि कसमार प्रखंड में अभी भी बहुत कुछ नहीं बदला है प्रखंड में भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा है । घिसिपिटी तरीके से राजनीति करने के बजाय अब मजबूत तरीके से जन सवालों पर आवाज बुलन्द करने के लिए माले में शामिल होने का निर्णय लिया हूं। कसमार में अब फिर से वाम राजनीति की मजबूत शुरुआत होगी। भाकपा माले में शामिल होने वालों में प्रखंड सचिव साथी शकूर अंसारी, उमाशंकर महाराज, मुमताज अंसारी, प्रेमचंद घासी, सहदेव महतो, महफूज अंसारी, जुगल करमाली, अरुण कुमार महतो, साहबान अंसारी, निजामुद्दीन अंसारी, बादल जायसवाल शामिल हैं। मौके पर भाकपा माले नेता गंगाधर महतो, अभिलास भगत, जब्बार अंसारी, राजू महतो, नित्यानंद महतो, नरेश ठाकुर, लोकनाथ सिंह, गोबिंद गंझू,सुरेश गंझू, मृत्युंजय महतो साधु चरण महतो आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link