कसमार में VLEs की डिविजनल समीक्षा बैठक संपन्न, विभिन्न सेवाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

Kasmar (Bokaro)। बोकारो जिले के कसमार प्रखंड स्थित कसमार पंचायत भवन सभागार में मंगलवार को प्रखंड के सभी वीएलई (Village Level Entrepreneurs) की डिविजनल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न डिजिटल सेवाओं के संचालन, लंबित कार्यों एवं पंचायत स्तर की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में  हजारीबाग उत्तरी छोटानागपुर डिविजनल मैनेजर अनिमेष चटर्जी, बोकारो डिजिटल पंचायत डीपीएम रोमी सिंह, बीपीसी सौरभ आर्यन तथा कसमार प्रखंड के सभी वीएलई उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान वीएलई के ट्रांजेक्शन स्टेट्स, डीएसपी, आईआरसीटीसी, बैंकिंग, टेली-लॉ, इंश्योरेंस, डीजी-पे, आधार पंजीकरण, एलएमएस सहित विभिन्न सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही पंचायत पेमेंट गेटवे एवं लॉजिस्टिक्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए उपस्थित वीएलई की शंकाओं का समाधान किया गया।

बैठक में पंचायत स्तर पर आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने सभी वीएलई को नियमित रूप से डिजिटल सेवाओं का प्रभावी संचालन करने, ट्रांजेक्शन बढ़ाने तथा लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं वीएलई ने ऐसी समीक्षा बैठकों का नियमित अंतराल पर आयोजन किए जाने का सुझाव दिया, ताकि कार्यों की सतत निगरानी एवं समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।

बैठक में मुद्दसर नाजिर अंसारी, बिनोद बिहारी महतो, सुभाष गोस्वामी, श्रीकांत सोरेन, करमचंद महतो, मदन कुमार महतो, हेमंत कुमार महतो, यूसूफ अंसारी सहित कसमार प्रखंड के अन्य  कई वीएलई उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link