
Kasmar (Bokaro): कसमार प्रखंड सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) सबकी योजना सबका विकास 20626-27के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आयोजित दो दिवसीय वीएलई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण में कसमार, जरीडीह एवं पेटरवार प्रखंड के सीएससी वीएलई ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ई- ग्राम स्वराज पोर्टल, निर्णय पोर्टल, टीएमपी तथा विभिन्न पोर्टलों पर आवश्यक प्रविष्टियों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का संचालन डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रोमी सिंह ‘गांधी’ प्रशिक्षक जसीम अंसारी, विकास कुमार एवं
प्रखंड परियोजना सलाहकार सौरभ ने किया। उन्होंने प्रेजेंटेशन, लाइव डेमो एवं व्हाइटबोर्ड के माध्यम से सभी विषयों को सरल, व्यावहारिक एवं सहज तरीके से समझाया।
उन्होंने वीएलई को जीपीडीपी की महत्ता, समयबद्ध कार्य निष्पादन एवं गुणवत्तापूर्ण पोर्टल एंट्री के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सभी वीएलई ने ग्राम पंचायत विकास योजना से संबंधित कार्यों एवं पोर्टल प्रविष्टियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का संकल्प लिया।
