कसमार में जीपीडीपी को लेकर VLE का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

कसमार प्रखंड मुख्यालय सभागार में जीपीडीपी पोर्टल, निर्णय पोर्टल आदि की संचालन एवं आवश्यक प्रविष्टि पर कसमार जरीडीह एवं पेटरवार प्रखंड के वीएलई को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करती प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी।

ई-ग्राम स्वराज, जीपीडीपी एवं निर्णय पोर्टल के संचालन की दी गई जानकारी

कसमार (बोकारो): पंचायत राज विभाग, झारखंड के निर्देशानुसार शुक्रवार को कसमार प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष में कसमार, जरीडीह एवं पेटरवार प्रखंड के ग्राम स्तरीय उद्यमियों (VLE) का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ कसमार प्रमुख नियोती कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

यह प्रशिक्षण सबकी योजना, सबका विकास अभियान 2026-27 के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इसमें प्रतिभागियों को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल, जीपीडीपी (GPDP) पोर्टल एवं निर्णय पोर्टल के संचालन, योजनाओं से संबंधित आवश्यक ऑनलाइन प्रविष्टि तथा ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP-2026) के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

प्रशिक्षकों ने बताया कि ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से तैयार करने, ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा योजनाओं की निगरानी को सुदृढ़ बनाने के लिए VLE की भूमिका महत्वपूर्ण है। दो दिवसीय प्रशिक्षण में पोर्टल संचालन के साथ-साथ व्यवहारिक अभ्यास भी कराया जाएगा, ताकि सभी प्रतिभागी योजनाओं से संबंधित कार्यों का प्रभावी ढंग कासे निष्पादन कर सकें।

इस अवसर पर सीएससी जिला प्रबंधक रोमी सिंह गांधी, बीपीआरओ भुवनेश्वर तुरी, मास्टर ट्रेनर जसीम अंसारी, विकास कुमार एवं तीनों प्रखंडों के VLE उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान करते हुए पोर्टलों के तकनीकी पहलुओं की भी जानकारी दी गई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link