मुर्गी व पशुपालन से महिलाएं हो रही है आत्मनिर्भर: केंद्रीय राज्यमंत्री 

  • केंद्रीय वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्त राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह पंहुचे कसमार 
  • महिलाओ के लिए काम कर रही है केन्द्र की मोदी सरकार

कसमार (बोकारो) । केन्द्रीय वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन तथा विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह सोमवार को बोकारो जिले के कसमार प्रखंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रखंड के फार्म टांड मे झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा संचालित कसमार आजीविका संसाधन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान विदेश राज्यमंत्री ने महिला समूहों द्वारा मुर्गी पालन करके अंडे का उत्पादन करते हुए आत्मनिर्भर बनने पर महिलाओं की प्रशंसा की। वहीं मंत्री ने पशुपालन कार्य, लौह संकुल, पलाश मार्ट, मुर्गी पालन व कृषि कार्य से सम्बंधित सटाॅलों का निरीक्षण किया।

राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को कई प्रकार की योजनाओं से जोडने का काम कर रही है। आने वाले दिनों मे एक-एक समूहों को उनकी कुशलता के अनुसार ऋण देकर उसे आत्मनिर्भर बनाने का काम करेंगी। कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर करने में लगी है। मंत्री ने यह भी कहा कि जो महिलाएं कल तक घर से बाहर नहीं निकलती थी, आज पूरे परिवार का सहारा बना हुई है। समूह की अधिकांश महिलाएं अपना अलग-अलग व्यवसाय कर रही है। इनके व्यवसाय के माध्यम से पूरा परिवार खुशहाल हो रहा है। विदेश राज्यमंत्री ने कहां कि आकांक्षी प्रखंड में बोकारो जिला भी है। जहां स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष जोर दिया गया है। इसकी सीधी मांनिटरिग भारत सरकार करती है। बोकारो के अलावा झारखंड के 34 प्रखंड़ों को आकांक्षी प्रखंड मे शामिल किया गया है। फिलहाल बोकारो मे इसकी स्थिति काफी अच्छी है। स्वास्थ्य एवं पोषण कृषि जल संसाधन वित्तीय समावेशन कौशल विकास आधारभूत संरचना और प्रखंड सामाजिक उत्थान पर काम करेंगी। जेएसएलपीएस  की सदस्यों द्वारा राज्य मंत्री को जनजातीय परंपरा के अनुसार गीत नृत्य व सखुआ पत्ते के गुलदस्ते के साथ स्वागत किया। राज्यमंत्री ने फार्म टांड़ परिसर में यादगार स्वरूप पौध-रोपण भी किया।

मौके पर डीएफओ रजनीश कुमार, बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ, कसमार बीडीओ नम्रता जोशी, डीपीएम अनिल डुंगडुंग , जिला योजना पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, वरीय लेखा पदाधिकारी पंकज दुबे , जेएसएलपीएस बीपीएम मनोज यादव, राजकुमार, मनरेगा वीपीओ मार्ट मोहित,केन्द्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा समिति के उपाध्यक्ष विष्णुचरण महतो व सदस्य आनंद महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link