कसमार बीडीओ पर प्रमुख ने लगाया आरोप, योजनाओं में गड़बड़ी के कारण बैठक से भाग रही बीडीओ नम्रता जोशी

बोकारो आजतक डेस्क 

KASMAR (BOKARO) : कसमार प्रखंड में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक एक बार फिर स्थगित हो गई। बीडीओ नम्रता जोशी की अनुपस्थिति के कारण बैठक को रद्द कर देना पड़ा। बैठक में प्रमुख नियोती कुमारी समेत अन्य सदस्य काफी देर तक बीडीओ के इंतजार में बैठे रहे, लेकिन बीडीओ नहीं पहुंची। अंचल अधिकारी नरेंद्र सिंह ने जब बैठक में आकर बताया कि बीडीओ नम्रता जोशी के अवकाश पर हैं और वह बैठक में नहीं आ पाएगी, उसके बाद सदस्यों में आक्रोश फैल गया। बैठक में प्रस्ताव पारित कर बैठक को बिना किसी कार्यवाही के स्थगित कर दिया गया।

प्रमुख ने बीडीओ पर लगाया गंभीर आरोप 

इसके बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रमुख नियोती कुमारी ने कहा कि पंचायत समिति की योजनाओं में गड़बड़ी का मामला उजागर होने के बाद बीडीओ बैठक का सामना करने का हिम्मत नहीं जुटा पा रही। यही कारण है कि पांच माह बाद बैठक होने के बावजूद वह अनुपस्थित रही। उन्होंने कहा कि सामान्य बैठक प्रत्येक महीना-डेढ़ महीना के अंतराल में होनी चाहिए, लेकिन करीब पांच माह बाद बैठक की तिथि खुद बीडीओ ने निर्धारित की और इस बाबत आठ दिसंबर को पत्र भी जारी किया, लेकिन बैठक आहूत करने के बाद बीडीओ अनुपस्थित रही। प्रमुख ने बीडीओ को एक गैर जिम्मेदार अधिकारी बताया और कहा कि पंचायत समिति की बैठक नहीं होने से कई योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
मौके पर ज्योत्सना झा, प्रिया देवी, इंद्रजीत पांडेय, विनोद कुमार महतो, रवि कपरदार, दिलीप कुमार महतो, मंजू देवी, नीरज भट्टाचार्य आदि मौजूद थे।

बीडीओ ने कहा, अवकाश पर हैं सूचना ज़िला मुख्यालय को है 

इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ नम्रता जोशी ने कहा कि वह अवकाश पर है और इसकी सूचना जिला मुख्यालय को है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link