पूर्व विधायक बबीता देवी ने किया फीता काट कर उद्घाटन
KASMAR (BOKARO) : सरकार द्वारा किसानों से न्युनतम मूल्य पर धान खरीद के लिए सोमवार को कसमार प्रखंड के चार पैक्सों में धान अधिप्राप्ति केंद्र खोला गया। पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद की पत्नी सह गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने सभी चारों पैक्सों का क्रमशः हिसीम, सिंहपुर, बगदा व मधुकरपुर में धान अधिप्राप्ति केंद्र का फीता काट कर उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों के उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए झारखंड सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य 2369 रुपये तथा बोनस मूल्य 81 रुपये यानी कुल समर्थन मूल्य 2450 रूपये की दर से धान अधिप्राप्ति करेगी। किसान पैक्स में साफ़ सुथरा धान जमा करें जिसमें 17 प्रतिशत मोइश्चर कम हो। साथ ही उन्होंने कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्रों के माध्यम से किसानों को अपनी उपज का उचित समर्थन मूल्य समय पर प्राप्त होगा और किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
मौके पर बोकारो डीएसओ शालिनी खलखो, जिप उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, कसमार प्रमुख नियोती कुमारी, सीओ नरेंद्र कुमार सिंह, बीडीओ नम्रता जोशी, बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि शेरे आलम, सभी पैक्स अध्यक्ष, पूर्व जिप सदस्य विमल जायसवाल, मुखिया राजेंद्र नाथ महतो, पंसस जगेश्वर मुर्मू, प्रिया देवी, इंद्रजीत पांडेय, आनंद महतो, फणींद्र मुंडा, श्याम लाल टुडू, छत्रु महतो, लालू महतो, प्रफुल्ल महतो, राकेश साव, गणेश साव, सुभाष हजाम, मिथलेश जायसवाल, बिनोद बिहारी महतो, संजय महतो, रणदेव मुर्मू, नित्यानंद महतो, राजु सोरेन, कुलदीप करमाली आदि दर्जनों किसान आदि मौजूद थे।



