कसमार : भाकपा माले के जिला सचिव कामरेड शकुर अंसारी ने आज ससंद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया 2026 का बजट को काफी निराशा जनक बताया है। कहा कि ये बजट आम जनता,निम्न वर्ग के विरुद्ध और 5% बड़े पूंजीपतियों के हित को ध्यान में रख कर बनाया गया है, इस बजट से सबसे ज्यादा बेरोजगारों को निराशा हाथ लगी है, किसानों को हर वर्ष की तरह पूरी तरह निराश किया गया है। बड़े पूंजीपतियों को छोड़ कर सबकी आंखों में धूल झोंकने का मोदी सरकार ने काम किया है। ग्रामीण मजदूरों के रोजगार को समाप्त करने का बजट से पूरा इंतजाम किया गया है।

