Gomia/Vishugarh : हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले हुई मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या मामले में एसआईटी जांच में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. अब तक की जांच में जो तथ्य उभर कर सामने आ रहे हैं वह कम चौंकाने वाले नहीं हैं. बच्ची की हत्या अवैध संबंधों को छिपाने की वजह से कि गई थी.
बच्ची की करीबी महिला रिश्तेदार का ब्वॉयफ्रेंड सहित एक नेता हिरासत में
पुलिस ने इस मामले में मृत बच्ची की बेहद करीबी महिला रिश्तेदार और उसके ब्वॉय फ्रेंड सहित एक स्थानीय नेता को भी इस मामले का प्रमुख सूत्रधार मानकर चल रही है. ब्वॉय फ्रेंड और उस नेता से पूछताछ के बाद पुलिस ने भी माथा पकड़ लिया.
मंगला जुलूस की रात प्रेमी के साथ हमबिस्तर होते महिला को बच्ची ने देख लिया था
सूत्रों के अनुसार मंगला जुलूस की रात जब पूरा गांव जुलूस में शामिल था.गांव में सन्नाटा था,तभी महिला ने अपने प्रेमी को अपने घर बुला लिया था. दोनो कमरे में निर्वस्त्र हमबिस्तर थे तभी बच्ची वहां पहुंच गई और महिला और उसके प्रेमी को निर्वस्त्र अवस्था में संबंध बनाते देख लिया.
पकड़े जाने के डर से प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या
सूत्रों के अनुसार इस विपरीत हालात में महिला डर गई. उसे लगा की बच्ची उनके संबंधों का भेद खोल देगी. इसी डर उसने प्रेमी के साथ मिलकर बच्ची को घर में ही मार डाला.
प्रेमी के साथ बच्ची के शव को ठिकाने लगाने गई महिला
सूत्र बताते है कि घर में बच्ची की हत्या के बाद वह महिला उसके शव को ठिकाने लगाने भी प्रेमी के साथ गई थी. घटना की रात चूंकि गांव में सन्नाटा था इसलिए दोनों को शव को ठिकाने लगाने में सहूलियत हुई.
पूरे राज्य में मचा था बवाल
मालूम हो कि इस मामले को लेकर पूरा प्रदेश सुलग गया है. बीजेपी एक दिन का झारखंड बंद कर चुकी है. 2 अप्रैल को राज्यभर में मशाल जुलूस निकालने की भी घोषणा कर चुकी है. 3 अप्रैल को झारखंड बंद का आह्वान कर चुकी है.
हाई कोर्ट भी एक्शन मोड में
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट भी मामले में संज्ञान ले चुका है. डीजीपी और गृह सचिव को नोटिस जारी किया गया है.एसपी भी हाई कोर्ट में वर्चुअल हाजिर हो चुके हैं.
कुछ घंटों में पुलिस कर सकती है मामले का पूर्ण खुलासा
सूत्रों के अनुसार, हजारीबाग पुलिस आने वाले कुछ घंटों में पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा कर सकती है. मोबाइल के सीडीआर (Call Detail Record) के आधार पर पुलिस ने इस मामले की जांच को सुलझाया है.


