महाप्रबंधक पद पर चयन को लेकर एजेकेएसएस ने शैलेष प्रसाद को दी बधाई

बेरमो (बोकारो)। कोल इंडिया द्वारा एएडीओसीएम परियोजना पदाधिकारी शैलेष प्रसाद का चयन महाप्रबंधक पद पर किए जाने पर अखिल झारखंड श्रमिक संघ (एटक) की ओर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संघ के पदाधिकारियों एवं श्रमिक प्रतिनिधियों ने परियोजना कार्यालय पहुंचकर शैलेष प्रसाद को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में ढोरी एवं बीएंडके क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ परियोजना के श्रमिक प्रतिनिधि तथा अमलो बस्ती के रैयत भी शामिल हुए। इस दौरान परियोजना पदाधिकारी शैलेष प्रसाद ने अमलो परियोजना के विस्तार में रैयत-विस्थापितों के सहयोग की अपेक्षा जताई।

संघ के प्रतिनिधियों ने परियोजना के विकास एवं विस्तार कार्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि परियोजना के विकास के साथ स्थानीय रैयतों एवं श्रमिकों के हितों का भी समुचित ध्यान रखा जाना चाहिए।

मौके पर महेंद्र चौधरी, नरेश महतो, कमलेश महतो, प्रेमचंद महतो, ज्ञानेंद्र कुमार पप्पू, अरुण कुमार महतो, विजय पासवान, सुरेश महतो, विक्की महतो एवं कृष्णा रजवार सहित अन्य उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link