कसमार प्रखंड के मुरहुलसूदी पंचायत कमेटी का हुआ पुनर्गठन
कसमार। कसमार प्रखंड अंतर्गत मुरहुलसूदी पंचायत के चौड़ा मांझडीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को झामुमो पंचायत संयोजक मंडली के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक दशरथ टुडू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड संयोजक मंडली के प्रमुख व बीस सूत्री समिति के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम व पंचायत पर्यवेक्षक सह पूर्व जिप सदस्य विमल कुमार जायसवाल मुख्य रूप से मौजुद थे। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई तथा पंचायत मुरहुलसूदी पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। इसके तहत दशरथ टुडु अध्यक्ष, महेश कुमार महतो व लखीराम मुंडा उपाध्यक्ष, मदन गंझू सचिव, देवकी मुंडा संगठन सचिव, मनेसराम मुंडा कोषाध्यक्ष व लगनु किस्कू मीडिया प्रभारी चुने गये। इसके अलावा फुलेश्वर मुर्मू, जगन टुडु, विनिया देवी, निमा देवी, विजय मुंडा, महावीर मुंडा, सुखेश्वर मुर्मू, मनेस राम मांझी, सुखेश्वर टुडु, वसंत कुमार मुंडा व वासदेव महतो कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये हैं।