वन समितियों को सक्रिय पुनर्गठित कर वन बचाना जरूरी: जगदीश महतो

पेटरवार (बोकारो)। केंद्रीय वन सुरक्षा समिति की एक आवश्यक बैठक पेटरवार वन विश्रामपुर के सभागार में समिति के जगदीश महतो की अध्यक्षता में  हुई।बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष विष्णु चरण महतो, केंद्रीय सचिव सुलेमान अंसारी, केंद्रीय महासचिव डॉक्टर बीएन ओहदार, केंद्रीय कोषाध्यक्ष कार्तिक माहाथा, केंद्रीय सदस्य  राधा सोरेन, विजय गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष जगदीश महतो ने कहा की सभी समितियों को पुनः सक्रिय कर जंगल की सुरक्षा करना होगा। केंद्रीय उपाध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने कहा कि सरकार का जो संकल्प है समिति को अधिकार नहीं मिल रहा है। अब सिर्फ हम लोग को अधिकार की लड़ाई लड़नी होगी तभी जाकर जंगल की सुरक्षा संभव है और समिति को मजबूत किया जा सकता है। 35 साल से हम लोगों ने जंगल की सुरक्षा की है अब सरकार हम लोग को अधिकार दें बैठक को संबोधित किया।

बैठक में सुलेमान अंसारी, राधा सोरेन डॉक्टर बीएन ओहदार, हुबलाल लाल महतो इत्यादि उपस्थित थे। प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो, शंकर वेदिया, चुरामन वेदिया, चेतन राम महतो, नंदलाल महतो, सुनील महतो, कैलाश महतो, विशेश्वर महतो, ठाकुरदास महतो, कैलाश महतो, गोविंद गंझू, पंचानन महतो, दिगंबर महतो, तपेश्वर महतो, मीना देवी, कजरी देवी, मनोज गुप्ता, केशव महतो, मधुसूदन महतो, काशीनाथ सोरेन, शंकर टुडू, दशरथ टुडू आदि मौजूद थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link