डॉ रतनलाल मांझी बने झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष तो मुकेश महतो बने सचिव 

बोकारो आजतक डेस्क 

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय समिति ने प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ रतनलाल मांझी को बोकारो जिला का अध्यक्ष बनाया है। केंद्रीय समिति के महासचिव बिनोद कुमार पांडेय ने आज इस आशय की घोषणा कर दी है। जिसमें डॉ रतनलाल मांझी को बोकारो ज़िलाध्यक्ष तथा मुकेश महतो को सचिव बनाया गया है। इसके अलावे चार जिला उपाध्यक्ष क्रमशः गिरधारी महतो, मोहन मुर्मू, घुन्नू हांसदा एवं मो० फिरदौस को बनाया गया है। मुक्तेश्वर महतो और फैयाज अहमद को संगठन सचिव तथा पान बाबू केवट और यदू महतो को सह सचिव बनाया गया है। व्यावसायी पंकज जायसवाल कोषाध्यक्ष बनाये गये हैं। महासचिव श्री पांडेय ने ज़िला समिति की पूर्ण विस्तार हेतु नवगठित जिला समिति को यथाशीघ्र जिला अंतर्गत केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों एवं केंद्रीय सदस्यों के साथ बैठक कर पदाधिकारियों के नामों की अनुशंसा भेजने का निर्देश दिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link