- 22-24 अप्रैल को बोकारो में प्रस्तावित राज्य सम्मेलन में जायेंगे सैकड़ों कार्यकर्ता
बोकारो। भाकपा माले कसमार प्रखंड के चण्डीपुर लोकल कमिटी की बैठक मंगलवार को राजु महतो कि अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य काॅ शकुर अन्सारी, कसमार अंचल सचिव गंगाधर महतो, उमाशंकर महाराज आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक को सम्बोधित करते करते हुए काॅ0 शकुर अन्सारी ने कहा कि कसमार अंचल की ज्वलंत समस्याओं एवं सरकार और प्रशासन में व्याप्त अनियमितता के विरुद्ध 22-24 अप्रैल को प्रस्तावित राज्य सम्मेलन (बोकारो में) के बाद प्रखण्ड मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
चंडीपुर लोक कमेटि का हुआ गठन :
बैठक में सर्वसम्मति से चण्डीपुर लोकल कमिटी का गठन किया गया। जिसके सचिव काॅ राजु महतो व मृत्युंजय महतो, उत्तम कुमार महतो, सुभाष कुमार, शंकर महतो, पंकज कु० महतो मेहीलाल महतो, संजय महतो, उमेश महतो, रामसेवक महतो, कैलाश महतो लोकल कमिटी के सदस्य बने ।
निर्णय लिया गया की चण्डीपुर में अधिक से अधिक सदस्यत बनाये जायेंगे एवं राज्य सम्मेलन के अवसर पर 22 अप्रैल को होने वाली राज्य स्तरीय सभा में चंडीपुर से 100 लोगों को शामिल कराया जाएगा।
बैठक में ये थे मौजूद :
बैठक में उत्तम कुमार महतो, मेहीलाल महतो, मृत्युजंय महतो, कैलाश महतो, उमेश महतो, कामेश्वर करमाली, पंकज कुठ महतो, शंकर महतो, संजय महतो, राम सेवक महतो, मंगल सिंह मुण्डा, कौशल कुमार, सुभाष कुमार आदि उपस्थित थे।

