शहीद रघुनाथ महतो की पुण्यतिथि पर बोकारो-धनबाद तेलमोच्चो ब्रीज स्थित शहीद रघुनाथ महतो पार्क पर होगा भव्य कार्यक्रम 

शहीद रघुनाथ महतो पार्क तेलमोच्चो (बोकारो-धनबाद दामोदर ब्रीज)

राज्य के मंत्री, विधायक, सांसद सहित कई गणमान्य व्यक्ति होंगे शामिल 

बोकारो आजतक डेस्क 

बोकारो। भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी एवं चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो की 247 वीं पूण्यतिथि आगामी 5 अप्रैल 2025 को बोकारो-धनबाद हाईवे दामोदर नदी तेलमोच्चो ब्रीज स्थित शहीद रघुनाथ महतो पार्क में शहीद रघुनाथ महतो स्मारक समिति एवं झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के द्वारा मनाया जायेगा। कार्यक्रम में झारखंडी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष तौर पर राज्य के मंत्री विधायक सांसद एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे। यह जानकारी आयोजन समिति सह झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के अध्यक्ष निमाय महतो ने दी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link