पुनर्जीवी खेती आर ए माॅडल को लेकर हुआ विशेष ग्रामसभा का आयोजन

Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के दुर्गापुर गांव के डुंडाडीह टोला में शुक्रवार को प्रदान की ओर से पुनर्जीवी खेती आरए माॅडल को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।‌ अध्यक्षता मुखिया अमरेश कुमार महतो ने की।

सभा में किसानों को पुनर्जीवी खेती के तहत प्रारंभ में 100 किसानों को जोड़ा जाएगा। जैविक पद्धति से खेती को कैसे बढ़ावा दिया जाए, इस पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पंचायत की भूमिका को लेकर मुखिया  अमरेश कुमार महतो ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

प्रदान, जैनामोड़ के सहयोग से किसानों के साथ मल्टीलेयर मचान शेडनेट आकाश चौरसिया मॉडल जैविक खाद, जैविक दवाओं आदि का डेमो स्टेशन के तहत यूनिट लगाया जाएगा।

सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि जैविक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु किसानों के खेतों में ढेचा, मूंग तथा बाड़ी ज़मीन पर अदरक और हल्दी की खेती की जाएगी। भविष्य में किसानों को प्रशिक्षण देने हेतु एक कृषि पाठशाला खोलने का निर्णय भी लिया गया।

इसके अतिरिक्त, किसानों को समय पर खाद और दवाएं उपलब्ध हो, इसके लिए एक BRC (Bio Resource Center) की स्थापना करने का निर्णय लिया गया। दुर्गापुर को जैविक खेती के क्लस्टर के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई।‌

इस अवसर पर  उपमुखिया पंचानन महतो, पंचायत समिति प्रतिनिधि सनातन महतो, प्रदान के जनमंजय (जय), अमित कुमार महतो, प्रीति पलवी, एनएसके सुनिता देवी, वार्ड सदस्य विनीता देवी, अन्य ग्रामीण प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार, धीरेन महतो, सरयू प्रसाद महतो, संजय कुमार महतो, भीम प्रसाद महतो, प्रतिमा देवी, गीता देव, ललिता देवी, बासो देवी, प्रीति देवी, निराला देवी  एवं सैकड़ों किसान दादा- दीदी उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *