Kasmar : झारखंड मुक्ति मोर्चा कसमार प्रखंड कमेटि की ओर से मंगलवार को प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन बगियारी मोड़ स्थित किसान भवन में किया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम एवं संचालन सोहेल अंसारी ने किया। कार्यक्रम में प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों को झामुमो का प्रतीक हरा रंग के गमछा भेंटकर सम्मानित किया। प्रखंड कमेटि का विस्तार भी किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री की धर्मपत्नी सह गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता ही ताक़त होते हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा की मजबूती में एक एक आम एवं खास कार्यकर्ताओं का समान सहयोग है। झामुमो अपने कार्यकर्ताओं का हमेशा सम्मान करती है। कार्यक्रम में बोकारो जिला सचिव मुकेश कुमार महतो, केंद्रीय सदस्य हीरालाल मांझी, अशोक मुर्मू, जयनारायण महतो, जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू, घुनु हांसदा, कसमार प्रमुख नियोती कुमारी, सुभाष चन्द्र ठाकुर, विमल जायसवाल, मंत्री पुत्र विनय कपूर महतो, प्रकाश महतो, फारुख अंसारी, सिकंदर कपरदार, प्रिया देवी, संजय महतो, बिनोद बिहारी महतो, सुरेन्द्र महतो, मृत्युंजय तिवारी, धनंजय स्वर्णकार, बिक्रम सिंह, बब्लू अंसारी, हसन अंसारी, रमेश हेंब्रम, रमेश वर्मा, तिमिर मुखर्जी, जानी अंसारी, तनवीर आलम आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
कसमार प्रखंड कमेटि का हुआ विस्तार :
कार्यक्रम में प्रखंड कमेटि विस्तार किया गया। जिसमें तनवीर आलम, रामसाय हांसदा, नित्यानंद महतो एवं संजय महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया। जीतेन्द्र टुडू, चकेश्वर महतो व इरफान अंसारी को सह सचिव, महेंद्र सिंह, रविशंकर मेहता, कृष्णकिशोर कपरदार, सोमेश्वर हेंब्रम अजय कुमार महतो को सह सचिव, धनंजय स्वर्णकार को प्रवक्ता, जानी बाबू को मीडिया प्रभारी तथा कार्यकारिणी सदस्य में अशोक मरांडी, कमलेश करमाली, शंकर महतो, गुलमोहम्मद अंसारी, बाबू जान अंसारी, लालचंद मांझी, दिलीप सिंह, मेहररूल होदा, मनोज मुर्मू, कौशर अंसारी, रतन महतो, शिवचरण महतो, मनोज करमाली, भोला सोरेन, फुलेश्वर मुर्मू व अजय कुमार महतो को मनोनयन किया गया।


