Petarwar: केन्द्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबधन समिति की एक बैठक पेटरवार वन सभागार की गई। जिसमें आगामी 21 जून 2025 को बोकारो डीएफओ के साथ सभी ग्राम समितियों की बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में समिति का समस्या, अधिकार एवम 90% की भागीदारी पर विचार विमर्श किया गया तथा वन विकास की सभी योजनाओं को समिति के माध्यम कराने पर बल दिया जायेगा। निष्क्रिय समिति का गठन करना तथा अक्टूबर में केंद्रीय महासमेलन पर भी चर्चा की गई। जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी किया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष विष्णु चरण महतो, सचिव सुलेमान अंसारी, सूरज महतो, सदस्य राधा सोरेन, आनंद महतो, विजय गुप्ता, हुबलाल महतो, केशव महतो, रिखीलाल महतो, दिगंबर महतो, ठाकुरदास महतो, राम भजन लायक, आदित्य महतो, हरिबोल महतो किशोरी महतो, कजरी देवी, इत्यादि लोग उपस्थित थे।

