कसमार: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत एक गंभीर

Bokaro : कसमार थाना क्षेत्र के खुदीबेड़ा स्वास्थ्य केन्द्र के समीप एक अज्ञात वाहन द्वारा सिंहपुर गांव के बाइक सवार को पीछे से धक्का मार देने से 23 वर्षीय युवक अशोक कुमार महतो की मौत हो गई। वहीं मनोरंजन महतो को गंभीर चोटें आयी है। घटना गुरूवार की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। घटना के समय बारिश हो रही थी। मृतक बाइक से पिरगुल चौक की और से अपना घर सिंहपुर आ रहा था। बाइक सवार अशोक कुमार महतो अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक से गिर जाने के कारण सिर पर गंभीर चोट लगी थी। जिससे अशोक की घटना स्थल पर ही काफी खून बह गया था। दोनों घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से 108 बुलाकर कसमार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तुरंत दोनों को बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही अशोक कुमार महतो की मौत हो गई थी। जहां सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सिंहपुर निवासी सह सरस्वती शिशु मंदिर खैराचातर के आचार्य गिरिधारी महतो के एक लौते पुत्र अशोक कुमार महतो 23 वर्ष के रूप में हुई है। तथा अन्य बाइक पर सवार सिंहपुर निवासी रमण महतो के पुत्र मनोरंजन महतो 22 वर्ष को सदर अस्पताल में इलाज करने कुछ ही देर बाद रात करीब साढ़े 11बजे के आसपास मनोरंजन महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर के चिकित्सकों ने बीजीएच रेफर कर दिया गया है। जहां इलाजरत है। बता दें कि मृतक अशोक कुमार महतो काफी सरल व्यवहार के रहने वाला था। मृतक श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी रांची से खोरठा भाषा से एमए की फाइनल परीक्षा व भाइभा देकर सिंहपुर अपना गांव आया था। मृतक अशोक महतो तथा घायल मनोरंजन महतो दोनों चचेरा भाई है। मृतक का शव चास अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link