मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अनुज भरत कपूर के बारहवीं भोज में शामिल हुए राज्यभर के कई दिग्गज, मिलकर दी सांत्वना 

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, डुमरी विधायक जयराम महतो समेत सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता हुए शामिल। 

बोकारो आजतक डेस्क 

Bokaro/Ramgarh: गोमिया विधायक सह सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अनुज भरत कपूर के निधन के बारहवें दिन रामगढ़ जिला के मुरबंदा स्थित आवास में आयोजित भोज कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना मूर्मू, मंत्री दीपक बिरूआ, समेत राज्य भर के कई मंत्री, सांसद विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि वरिष्ठ अधिकारी शामिल होकर श्रद्धांजलि व्यक्त करते ढांढस बंधाया।

 

इनमें प्रमुख रूप से पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, आजसू नेता सह गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, भाजपा के हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, जदयू से राज्यसभा सांसद खिरू महतो, भाजपा से राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, JLKM सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो, झामुमो से चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, भाजपा के हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद, बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी, आजसू के मांडू विधायक तिवारी महतो, झामुमो से सिल्ली विधायक अमित कुमार, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, राजद से हुसैनाबाद विधायक संजय यादव, झामुमो से डुमरी के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री बेबी देवी, कांग्रेस के जरमुंडी विधायक व पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, राजद से चतरा के पूर्व विधायक पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मांडू से पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री जेपी पटेल, गिरिडीह के पूर्व भाजपा सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय, हजारीबाग के पूर्व भाजपा सांसद यदुनाथ पांडेय, बोकारो के पूर्व भाजपा विधायक बिरंची नारायण, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस नेता बजरंग महतो, आजसू नेत्री यशोदा देवी,

बोकारो उपायुक्त, बोकारो एसपी, रामगढ़ एसपी, रामगढ़ उपायुक्त, रामगढ़ डीटीओ, बोकारो डीटीओ, झामुमो महासचिव बिनोद पांडेय, झामुमो नेता फागू बेसरा, झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी, टीवीएनएल एमडी समेत कई लोग शामिल हुए।

इसके पूर्व भी पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य, बेरमो विधायक जयमंगल सिंह, बोकारो विधायक श्वेता सिंह आदि मंत्री का आवास जाकर व्यक्तिगत रूप से मिलकर सांत्वना दी है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे  आजसू से गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो व JLKM नेत्री पूजा महतो को नहीं देखा गया। जो चर्चा बिषय भी था।

#bokaroaajtak #yogendraprasad #GomiaVidhanSabha #hilights

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link