मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया झारखंड आंदोलनकारियों के बीच प्रमाण पत्र व शाॅल देकर सम्मानित 

आंदोलनकारियों को सम्मानित करते मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो

Kasmar (Bokaro) :  झारखंड अलग राज्य निर्माण मांग को लेकर आंदोलन में योगदान देने वाले कसमार प्रखंड के चिह्नित आंदोलनकारियों को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को आयोजित एक समारोह में स्थानीय विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मध निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने प्रमाण पत्र देकर एवं शाॅल भेंटकर सम्मानित किया।

मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो का स्वागत करती कसमार बीडीओ नम्रता जोशी

 इस दौरान मंत्री योगेंद्र  ने कहा कि झारखंड अलग राज्य का निर्माण आप जुझारू व संघर्षशील आंदोलनकारियों का ही देन है। आप सभी आंदोलनकारियों के सामूहिक प्रयास, त्याग, संघर्ष व बलिदान के फलस्वरूप अलग राज्य झारखंड का निर्माण हुआ।  कहा कि जो लोग हमारे बीच में नहीं हैं, उन्हें भी नमन करते हैं। इस आंदोलन में हजारों हजार लोग प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े थे, भले ही सभी चिह्नित नहीं हो पाये हों, पर सभी के सहयोग व प्रयास से यह सफल हुआ।

पारंपरिक तरीके मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो का स्वागत करती जेएसएलपीएस की महिला समूह की सदस्य

प्रमुख नियोति कुमारी ने कहा कि यह गौरवान्वित क्षण है, जिसमें आप सबों की भूमिका अहम रही, सबने कई तरह की यातनाएं झेली, जेल गए, अंततः हमें झारखंड मिला। आज हम झारखंड आंदोलनकारियों के बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए सम्मानित कर रहे हैं। इस आंदोलन ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूत किया है। कार्यक्रम में मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने दिव्यांगो के बीच व्हील चेयर का वितरण किया। वहीं अपने विधायक कक्ष में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना व कई मामलों का निराकरण भी कराया।

झारखंड आंदोलनकारियों के साथ मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो का सामुहिक फोटो ग्राफी

मौके पर सीओ नरेन्द्र कुमार सिंह, बीडीओ नम्रता जोशी, ज़िप सदस्य अमरदीप महाराज, विधायक प्रतिनिधि मो शेर ए आलम, सांसद प्रतिनिधि बानेश्वर महतो, मुखिया सुमित्रा कुमारी, राजेन्द्र महतो, ममता कुमारी, परिपुषा कुमारी, पंसस प्रिया देवी, बिनोद कुमार महतो, झारखंड आंदोलनकारी मनोहर मूर्मू, बैजनाथ महतो, सीआई सहदेव दास, बीपीआरओ भुनेश्वर तुरी आदि उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link