PHUSRO /BERMO : गिरिडीह चन्द्रप्रकाश चौधरी के अथक प्रयास से कोल इंडिया द्वारा कोयला सैम्पलिंग ”कोयला विक्री नीति ” वापस लेने की खुशी में सीसीएल अमलो सेल परियोजना के DO होल्डर, वाहन मालिकों और विस्थापितों नें अमलो ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजन साव के नेतृत्व में रविवार को सांसद के रजरप्पा स्थित आवास में पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर अभार व्यक्त किया। साथ ही अमलो सेल परियोजना के समस्यायों पर अवगत भी कराया। इस सांसद श्री चौधरी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है। सांसद ने कहा कि विस्थापितों कि समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। जिन विस्थापितों के जमीन पर कंपनी को करोड़ों का मुनाफा हो और वहां के विस्थापित समस्याएं झेले यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा। मौके पर अमलो ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजन साव, सचिव जितेंद्र सिंह, कमलेश महतो, सुरेश कुमार, रूपलाल महतो, निर्मल महतो, संतन गिरि, प्रहलाद सिंह, बबलू महतो, पिंटू महतो, राकेश सिंह, प्रहलाद सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

