Kasmar (Bokaro) : कसमार थाना क्षेत्र के दांतू गांव के जोरियापार टोला में शनिवार शाम कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर औचक छापेमारी किया। इस दौरान जुआअड्डा पर्दाफाश हुआ। मौके पर तीन जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं अन्य दर्जन भर भागने में सफल रहे। साथ ही जुआ अड्डे से दो पैकेट ताश पत्ते दो मोबाइल फोन, टार्च लाईट एवं प्लास्टिक दरी बरामद किया है। गिरफ्तार जुआरियों में राजकुमार नायक (27) रवीन्द्र नायक (26) व कैलाश नायक (40) शामिल हैं। रविवार को तीनों को जेल भेज दिया है। बताया गया कि स्थानीय ग्रामीणों से बार-बार शिकायत आ रही थी कि दांतू जोरियापार टोला में महुआ पेड़ के नीचे अवैध जुआ का कारोबार होता है। जिसमें जुआरियों द्वारा नशापान कर देर रात तक हो हल्ला किया जाता हैं। जिससे आम ग्रामीण को डर व भय का माहौल में रहते है। छापेमारी दल में सअनि सत्येन्द्र कुमार, पुअनि सुन्दर हेंब्रम, हवलदार राजकिशोर पासवान, रोहित कुमार रंजन, रामेश्वर महतो, अशोक पूर्ति शामिल हैं।

