बोकारो में अतिक्रमण मुक्त अभियान का विरोध करने पर विस्थापितों ने फूंका धनबाद सांसद ढुल्लू महतो का पुतला

Bokaro/Chas: बोकारो में ‘उड़ान’ योजना के तहत एयरपोर्ट विमान सेवा चालू होने में बाधक बनी झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने के विरोध में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो द्वारा दिये बयान के खिलाफ सोमवार को विस्थापितों द्वारा चास आईटीआई मोड़ एवं नगर सेवा भवन के पास विस्थापितों द्वारा सांसद का पुतला दहन किया गया। 

जेबीएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष निमाय महतो एवं छात्र नेता युगदेव महथा ने कहा कि सांसद द्वारा बोकारो में दोहरी राजनीति की जा रही है। एक तरफ़ वे कहते हैं कि वे स्थानीय हैं विस्थापितों के साथ है और विकास करना चाहते हैं। लेकिन दूसरी ओर वे विस्थापितों द्वारा बीएसएल को दी गई जमीनों में बाहरी लोगों का अतिक्रमण व अवैध निर्माण का समर्थन करते हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है उड़ान जैसी केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, जिसके माध्यम से आम आदमी भी छोटे बड़े शहरों तक हवाई सेवा की सुविधा दे पाये। बोकारो में बाधक बने झुग्गी-झोपड़ियों को जिला प्रशासन एवं बीएसएल प्रबंधन द्वारा हटाये जाने का विरोध और अवैध रूप से झुगी झोपड़ी निर्माण कर रहने वाले बाहरी लोगों का समर्थन कर रहे हैं। कहा कि सांसद का यह बयान विस्थापितों के साथ दोहरी राजनीति का उदाहरण है। बोकारो के लोग अब ऐसे राजनीतिक खेल को समझ चुके हैं। विस्थापितों को भ्रमित करने या उन्हें कमतर समझने की भूल कोई न करे।

प्रदर्शन में युगदेव महथा, राकेश महथा, विक्रम महतो, गांधी गोपे, जयराम महतो, राहुल महथा, अक्षय महतो, साकिब जमाल, कान्हैया पांडे, रवि महतो, नितेश गोप, गौतम माहथा, तारक नाथ पांडे सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित थे।

#bokaroairport #dhullmahto #mpdhanbad

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link