बोकारो आजतक डेस्क
KASMAR : कसमार थाना क्षेत्र की एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर अगवा करने और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप एक दो बच्चे के पिता पर लगा है। इस संबंध में पीड़िता के मामा ने कसमार थाना में लिखित शिकायत कराते हुए मामला दर्ज करायी है।
शिकायत के अनुसार, पीड़िता अपनी मां के निधन के बाद से अपने मामा के घर बसरिया गांव में रह रही थी। बीते आठ नवंबर को वह अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद स्वजनों को पता चला कि मंजुरा स्थित लाहरटांड निवासी प्रमोद कुमार महतो ने उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।
नाबालिग के अनुसार आरोपी उसे बोकारो से तमिलनाडु ले गया था। वहां एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाया। बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। जब उसने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। बताया गया कि बीती 17 दिसंबर को आरोपी पीड़िता को तमिलनाडु से वापस लेकर आया और (बहादुरपुर) के पास बीच सड़क पर उतारकर खुद बाइक से फरार हो गया। पीड़िता किसी तरह रोते-बिलखते अपने घर पहुंची और स्वजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी कर रही है।

