बोकारो आजतक, रिपोर्टर
TENUGHAT/ PETARWAR : प्रदेश में झामुमो की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है सरकार कोयला, बालू एवं अवैध कारोबार में लगी हुई है। चुनाव में मईया सम्मान योजना को बढ़ावा दे कर चुनाव के बाद हजारों लाभुकों का नाम काट दिया गया, वृद्धा, विधवा योजना का पेंशन रोक दिया, छात्रों की छात्रवृति योजना रोक दिया, आज झारखंड की स्थिति चिंतनीय है। उक्त बातें भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कही। श्री शशांक राज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की गोमिया विधान सभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन सह बैठक में तेनुघाट अतिथि भवन में बोल रहे थे। अध्यक्षता बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय की। सभा का संचालन जिला मंत्री अनिल स्वर्णकार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष लाल बहादुर शर्मा ने किया। सभी अतिथियों ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के फोटो के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सभा का शुभारंभ किया गया।
वाजपेयी जी देशवासियों के दिलों में बसते हैं: लक्ष्मण नायक
गोमिया विधान सभा क्षेत्र के संयोजक लक्ष्मण नायक ने कहा आज पूरे देश में अटल स्मृति सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आज हमारे बीच भले श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी नहीं है, परन्तु पूरे देश के लोगों के दिलों में बस्ते है अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में उनके द्वारा जन कल्याण कारी योजना आज लोगों के बीच लाभकारी सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा पुनः गोमिया विधान सभा में भाजपा का कमल खिलेगा।
संगठन ही भाजपा की रीढ़ है :
भाजपा जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने कहा कि संगठन पार्टी की रीढ़ होता है, सभी कार्यकर्ता जोर शोर से संगठन के प्रति लगने कार्यों में लग जाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याण कारी योजना के बारे में लोगों को जानकारी दे। मौके पर कई वक्ताओं ने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर संक्षेप में प्रकाश डाला और लोगों को अवगत कराया।
मौके ये रहे मौजूद :
डॉक्टर सुरेंद्र राज सह संयोजक, देवनारायण प्रजापति, प्रल्हाद महतो, मुरलीधर नायक, विनोद कुमार जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, विनोद पासवान जिला मंत्री, यदुनंदन जायसवाल, आसित बनर्जी, बाणेश्वर महतो, विनय कुमार सिंह, अटल कुमार हलदार, शिवशंकर दुबे, गेंदोरी राम, सुरेंद्र महतो, आनंद महतो, लालबहादुर शर्मा, मोहन कुमार, उषा चौहान, शीला रानी, ऋतु साह,आशा देवी, काजल देवी, प्रमोद दास, सत्यपाल महतो, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।


