सुनील महतो ट्विटर ( X) के माध्यम से ट्वीट कर सैकड़ों असहाय-गरीब लाचार परिवारों का कर रहे मदद

 

दोस्तों! यूं तो आज हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन है। जिससे ऑडियो-विडियो काॅलिंग बात करने के अलावा फोटो विडियो बनाने का शौक पुरा करते हैं। साथ ही विभिन्न यूट्यूब फेसबुक पर विडियोज देखते तथा पोस्ट डाल कर पैसे भी कमाते हैं। 

 

लेकिन आपके हाथ में मौजूद स्मार्टफोन कई वृद्ध लाचार बेबस, असहाय लोगों की मदद भी कर सकता है। बस! आपको थोड़ी संजीदगी के साथ उन लोगों की समस्याओं को विभिन्न सोशल मीडिया के जरीये सरकारी अधिकारियों तक पहुंचाना है। 

 

ऐसे ही समाजसेवी शख्श के रूप में उभरे हैं जिला गिरिडीह डुमरी के सुनील महतो। जिन्होंने ट्विटर एक्स के जरिए सैकड़ों लाचार बेबस लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे है।

 

वैसे भी इन दिनों झारखंड में ट्वीटर के बाद रिट्वीट का दौर चल पड़ा है। ट्वीटर का ट्रेंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान मे लेने के बाद गरीब-असहाय और लाचारों की मदद के बाद यह प्रचालन मे आगे आया है। सुनील महतो ट्वीटर ( X) के एक्सपर्ट हो गये है, डुमरी प्रखंड लोहेडीह पंचायत खेतको निवासी युवा-समाजसेवी सुनील महतो लोगो के लिए मददगार साबित हो रहे है। राज्य एवं केंद्र के मंत्रियों एवं अधिकारियों के पास रिट्वीट कर, सैकड़ों-असहाय और गरीब लाचार लोगों को मदद दिला चुका है, सुनील महतो ने मुख्यमंत्री के अलावा, स्वास्थ्य मंत्री,कल्याण परिवहन विभाग मंत्री, कृषि मंत्री,श्रम नियोजन विभाग मंत्री,सुपर स्टार सोनू सूद एंव अन्य के पास ट्वीट के माध्यम से सैकड़ों गरीबों को मदद कर चुका हैं, इसी तरह गिरिडीह के विजय कुमार दो वर्षों से पेंशन बंद था। सुनील महतो ने ट्वीट कर गिरिडीह उपायुक्त से अपील की जिस पर संज्ञान मे लेते हुए, उन्होंने बीडीओ को उचित कारवाई का निर्देश दिया। आज उस-गरीब व्यक्ति को पेंशन मिल पा रहा है। सरिया प्रखंड के छोटू राणा एवं कपिल देव राणा दोनों व्यक्ति दुबई में कार्यरत थे,जिसे 3 महीनों से मजदूरी नहीं मिलने की खबर सुनील महतो को मिलते ही विदेश मंत्री एंव मुख्यमंत्री को ट्वीट किया, श्रम विभाग एवं नियोजन मंत्री संजय यादव ने संज्ञान में लेते हुए, त्वरित कार्रवाई की, फलस्वरूप 3 महीने का मजदूरी मिला, बोकारो के पेंक-नारायणपुर बर‌ई निवासी दौलत महतो को दुबई में बंधक बना लिया गया था, सुनील महतो ने ट्वीट कर मंत्री को अवगत कराया तत्पश्चात दौलत महतो का भारत वतन वापसी हुआ, इसी तरह बोकारो गिरिडीह, हजारीबाग के 11 प्रवासी मजदूर दुबई में फंसे होने की सूचना सुनील महतो को मिलने पर ट्वीटर पर ट्वीट कर विदेश मंत्री को अवगत कराया मंत्री ने 11 प्रवासी मजदूरों को सकुशल भारत वतन वापसी करवाया। बोकारो जिला के पेटरवार जरिडीह निवासी अशीष कुमार महतो दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठग्गी का शिकार हुआ था, सुनील महतो के ट्वीटर पर ट्वीट से ही बोकारो पुलिस पदाधिकारियों ने संज्ञान में लेकर एजेंट के ऊपर-कानूनी कार्रवाई किया। फलस्वरूप अशीष कुमार महतो घर पहुँचे, सुनील महतो ट्विटर के माध्यम से राज्य के सभी 24 जिलों के जरूरतमंद लोगों को फोन कॉल एंव वाटसॉप,फेसबुक, ट्वीटर (X) के माध्यम से अब तक सैकड़ों असहाय लाचार जरूरतमंद पीड़ित वंचित शोषित लोगों की मदद कर चुका हैं, सुनील महतो ने बताया कि झारखंड राज्य के सभी जिलो के लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार में पिछड़े हैं, जिसे मदद की आवश्यकता है। सुनील महतो एक किसान परिवार से आते है, इन्होंने पारसनाथ जैन हाई स्कूल इसरी बाजार से मैट्रिक, एस-एस-केबी हाई स्कूल डुमरी से इंटर पढ़ाई की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link