अखबार विक्रेता का बेटा बना लेबर इंस्पेक्टर 

 

Bokaro Aajtak, Reporter

KASMAR (BOKARO) : बोकारो जिले के जरीडीह प्रखंड अंतर्गत बारू निवासी दैनिक अखबार विक्रेता बैजनाथ नायक के पुत्र हेमंत नायक झारखंड सरकार में लेबर इंस्पेक्टर बना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 30 दिसंबर को नियुक्ति पत्र देने बाद हेमंत नायक ने 31 दिसंबर को रांची जिले के तमाड़ प्रखंड में योगदान दिया। वह जेएसएससी-सीजीएल में चयनित हुआ है। हेमंत नायक के पिता बैजनाथ नायक बोकारो-रामगढ़ हाईवे बहादुरपुर के आसपास अखबार बेचने का कार्य करते हैं। बकौल बैजनाथ बताते हैं गरीबी की हालात में बेटे को गांव के सरकारी मिडिल स्कूल बारू नामांकन कराया। उसके बाद जैनामोड़ स्थित हाई स्कूल बांधीडीह में मैट्रिक तक पढ़ाई कराया। इंटरमीडिएट व ग्रेजुएशन के लिए बोकारो के सिटी काॅलेज बोकारो में दाखिला कराया था। बेटे को एक बात हमेशा कहते थे कि बेटा आभाव व गरीबी में सीमित संसाधन में ही कुछ अच्छा कर के दिखाना है। हमेशा सकारात्मक सोच आत्मविश्वास और मेहनत करना है। हमारी बातों को बेटे ने हमेशा तरजीह दिया। इससे पहले जेपीएससी मैंस में असफल हो गया था। इसके बाद लगातार मेहनत करते रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link