बिनोद खोपड़ी जैसे तमाम अन्य अतिक्रमणकारियों का भी अवैध कब्जा व निर्माण ध्वस्त करें जिला प्रशासन व सेल प्रबंधन

बोकारो में प्रेसवार्ता को संबोधित करते सहदेव साव अन्य

बोकारो आजतक डेस्क 

Bokaro : बिनोद खोपड़ी जैसे तमाम अन्य अतिक्रमणकारियों का भी अवैध कब्जा व निर्माण को ध्वस्त करे जिला प्रशासन व सेल प्रबंधन। शहर में ऐसे कई दबंग व अपराधिक चरित्र के लोग हैं जो बीएसएल की जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कर रखे हैं। उन सभी अतिक्रमणकारियों के अवैध कब्जा व निर्माण को भी समान रूप से ध्वस्त करने की कार्रवाई हो। यह कहना है एकीकृत वैश्य समाज का।  एक प्रेसवार्ता में सहदेव साव ने कहा कि मृत जयंत सिंह कोई ठेका श्रमिक या मजदूर नहीं था बल्कि वह भी अपराधिक छवि का व्यक्ति था। जिसके खिलाफ हरला थाना में कई मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं जयंत सिंह के भाई मुन्ना सिंह भी अपराधिक किस्म का व्यक्ति हैं। जिसके खिलाफ दर्जनों हत्या व रंगदारी के मुकदमें दर्ज हैं। जिसका सबूत उपलब्ध है। ऐसे लोगों को ठेका मजदूर या श्रमिक का चरित्र प्रमाण-पत्र प्रस्तुत ना करें। 

कहा कि जिला प्रशासन बधाई के पात्र है जो त्वरित कार्रवाई करते हुए जयंत सिंह हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने का कार्य की है। लेकिन किसी समाज या व्यक्ति के इशारे पर अपराधियों के खिलाफ अतिरिक्त कार्रवाई बर्दाश्त नहीं होगा। हत्याकांड का मामला न्यायालय में गया है अब न्यायालय का जो भी फैसला आयेगा हम सबको स्वीकार होगा।

अगर उस समाज को बोकारो में आतंक या दशहत के खिलाफ कार्रवाई का उतना ही चिंता है तो फिर सेक्टर-9 में सरेआम शंकर रवानी की हत्या फिर एक दंपति की गला रेत कर हत्या एवं चास में अजय यादव की हत्याकांड पर भी आवाज़  क्यों नहीं उठाया गया था। इससे साबित होता है कि कुछ लोगों के द्वारा समाज विशेष व व्यक्ति विशेष के पीड़ित का समर्थन और समाज विशेष अपराधी के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसएल प्रबंधन व जिला प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं। कहा कि बीएसएल प्रबंधन अगर अधिग्रहित जमीनों को संभाल नहीं पा रही है तो चिह्नित कर संबंधित विस्थापितों को वापस कर दे। उस जमीनों में विस्थापित खेती बारी कार्य करेंगें। बीएसएल को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर विस्थापित धरना प्रदर्शन कर करेंगे। कहा कि जिस अनिल सिंह नामक व्यक्ति द्वारा बिनोद खोपड़ी के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की मांग लगातार किया जा रहा है उस व्यक्ति ने खूद एल०एच० मोड़ में बीएसएल की जमीन को अवैध कब्जा कर दो मंजिला मकान बना रखा है। उसे भी प्रशासन व प्रबंधन ध्वस्त करने का काम करे। 

#bokarosp

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link