वनों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक का कर्तव्य: मंत्री योगेंद्र 

पेटरवार के चरगी घाटी में आयोजित हुआ वन सुरक्षा एवं पर्यावरण जागरूकता मेला 

Kasmar: पेटरवार प्रखंड के चरगी घाटी में शनिवार को वन सुरक्षा एवं पर्यावरण जागरूकता को लेकर मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यरूप से स्थानीय विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो शामिल हुए। जिप सदस्य प्रहलाद महतो, जिला वन पदाधिकारी नितेश कुमार, वन पर्यावरण प्रबंधन सह संरक्षण समिति के पंचानन महतो, राधानाथ सोरेन, विष्णुचरण महतो आदि मौजूद थे।

मुख्यअतिथि मंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि वन हमारे जीवन का आधार है। वे जीवनरक्षक ऑक्सीजन देते हैं तथा दूषित गैस कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते है। जिससे जलवायु संतुलन बना रहता है। और जैव विविधता की रक्षा करते हैं। मंत्री ने कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वनों की सुरक्षा करे तथा पेड़ लगाएं। प्लास्टिक का उपयोग कम करें और पर्यावरण जागरूकता फैलाएं। इस दौरान मंत्री ने मेला परिसर में विधायक मद से निर्मित होने वाले यात्री शेड का भी शिलान्यास किया। सखुआ पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर वन बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल से आये भोलानाथ बाघबानुआर की झुमइर नृत्य टीम ने एक से बढ़कर एक झुमइर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में भाकपा नेता पंचानन महतो, राधानाथ सोरेन, विष्णुचरण महतो कौशल्या देवी, मनोहर मुंडा, मुकेश महतो, मनोज टुडू, धनुलाल महतो, अखिलेश्वर महतो, कृष्णा महतो, उदय बेदिया, बिनोद कुमार महतो, अजीत कुमार महतो, राजेश कुमार, रवींद्र कुमार समेत  मेला आयोजन कमेटी के  सभी सदस्य मौजूद थे। 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link