Kasmar: भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) की कसमार इकाई कमेटी की बैठक रविवार को जिला संयोजक इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अंगिका कुमारी को संयोजक जुनेदा खातून और सीमा कुमारी को सह संयोजक एवं सावित्री कुमारी, पायल कुमारी, सावित्री कुमारी को आदि को सदस्य चुना गया। पर्यवेक्षक के तौर पर राज्य संयोजक मोहन मंडल, जिला संयोजक इरफान अंसारी एवं अनिमेष मुखर्जी उपस्थित थे। नवनियुक्त कमेटि गठन के बाद सबको शिक्षा, सबको काम की गारंटी के लिए आंदोलन को तेज कर जोर-शोर से सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया।
वहीं डीवाईएफआई के राज्य संयोजक मोहन मंडल ने कहा कि पूर्व की मनमोहन सरकार द्वारा गांवों में 100 दिनों तक रोजगार की गारंटी देने वाली योजना मनरेगा, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से है, का नाम पर बदलकर विकसित भारत गारंटी रोजगार एंड आजीविका मिशन (विबी जी राम जी) योजना कर दी गई। जिसे अभिलंब रद्द कर मनरेगा नाम बरकरार रखते हुए सख्ती से लागू करे। तथा शिक्षा के क्षेत्र में बढ़े हुए सारे फीस को अभिलंब घटाये और बंद पड़े स्कॉलरशिप को सभी छात्रों को प्रदान करे। जिला में सभी रिक्त पदों की बहाली अविलंब शुरू करें। बैठक में बोकारो जिला के पूर्व जिला सचिव भागीरथ शर्मा भी उपस्थित थे ।

