कसमार में विधायक प्रतिनिधि ने किया चार स्कूल भवनों के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

Kasmar : सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर गुरुवार को कसमार प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि शेरे आलम एवं प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम ने झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद से स्वीकृत 4 विद्यालय भवनों का सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। जिनमें उमावि बेंदोटांड़ फुटलाही, उमवि धधकिया, उमिव मोचरो, उमावि सोनपुरा में सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल है।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि मो० आलम एवं प्रखंड अध्यक्ष श्री हेंब्रम ने कहा कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र में विकास गति धीरे धीरे रफ्तार पकड़ रही है। मंत्री योगेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गोमिया विधानसभा में चहुंमुखी विकास होगा। 

पर वरिष्ठ झामुमो नेता फारूख अब्दुल्ला, सोहेल अंसारी, महेंद्र सिंह, जगेश्वर महतो, नंदन राज, मोबीन अंसारी, आज़ाद अंसारी, तनवीर आलम, धर्मेंदु मुखर्जी समेत कई झामुमो कार्यकर्ता शामिल थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link