कसमार थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिचालन पर रोक लगाने की मांग 

जेएलकेएम नेता भुनेश्वर महतो ने डीसी, एसपी, डीएमओ, सीओ व थाना प्रभारी को आवेदन देकर रोक लगाने की है मांग

Kasmar (Bokaro) : बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र से हो रहे अवैध बालू परिचालन पर रोक लगाने की मांग जेएलकेएम के वरीय उपाध्यक्ष भुनेश्वर महतो ने की है। इस बाबत श्री महतो ने जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, ज़िला खनन पदाधिकारी,  बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी, कसमार अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया है। महतो के अनुसार कसमार थाना क्षेत्र के सोनपुरा, दांतू, ओरमो, मधुकरपुर, कुरको रांगामाटी एवं कसमार मंजूरा, जामकुदर से होकर प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टरों पर अवैध बालू का परिचालन हो रहा है। अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों का ना ही नंबर प्लेट रहता है और न ही बालू का चालान। बावजूद इसके धड़ल्ले से बालू का परिचालन हो रहा है। बताया कि उक्त अवैध बालू का उठाव पेटरवार अंचल के खेतको दामोदर नदी से होता है। जहां से कसमार थाना क्षेत्र के बगियारी स्थित एच जी इन्फ्रा इंजिनियरिंग लिमिटेड को आपूर्ति की जा रही है। 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link