झामुमो का 47 वां स्थापना दिवस धनबाद में होगा ऐतिहासिक
Bokaro : झारखंड मुक्ति मोर्चा की 4 फरवरी को धनबाद में आयोजित 47 वां स्थापना दिवस में शामिल होकर भव्य तरीके से मनाने को लेकर शुक्रवार को कसमार प्रखंड समिति की एक आवश्यक बैठक ब्लॉक परिसर स्थित विधायक कक्ष में हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम तथा संचालन सचिव सोहेल अंसारी ने किया।
बैठक में प्रखंड अंतर्गत केंद्रीय सदस्य, जिला कमिटी सदस्य, वर्ग संगठन के पदाधिकारी, प्रखंड कमिटी पदाधिकारी, पंचायत कमिटी पदाधिकारी एवं सभी सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस केवल एक तिथि नहीं बल्कि संघर्ष, बलिदान और जनसेवा की प्रेरणा है। सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे 4 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करें।
बैठक में स्थापना दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क, झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा जनसभा आयोजन पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
मौके पर वरीय नेता फारुख अब्दुल्ला, देवाशीष मुखर्जी, सगीर आलम, हराधन ठाकुर, मिथिलेश तिवारी, धन्नजय स्वर्णकार, तनवीर आलम आदि मौजूद
थे।

