संत रविदास ने समतामूलक समाज निर्माण का सपना देखा : योगेंद्र प्रसाद

संत रविदास जयंती के अवसर पर कसमार प्रखंड के दांतू में हुआ कार्यक्रम का आयोजन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद हुए शामिल 

Kasmar /Petarwar :  पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद रविवार को संत रविदास जयंती के अवसर पर कसमार प्रखंड के दांतू स्थित रविदास टोला में आयोजित जयंती समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संत रविदास की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। जयंती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने अपने विचारों से समाज में व्याप्त भेदभाव को चुनौती दी। उनका दर्शन हमें यह सिखाता है कि इंसान की पहचान उसके कर्म, विचार और मानवता से होती है, न कि उसकी जाति या जन्म से। उनके आदर्शों को अपनाकर ही हम एक समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण कर सकते हैं।
मौके पर प्रमुख नियोती कुमारी, विधायक प्रतिनिधि मो० शेरे आलम, वरीय नेता फारूख अब्दुल्ला, महेंद्र सिंह, दीपक नायक, सगीर आलम, आजाद अंसारी आदि मौजूद थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link