लगातार मोबाईल देखने से बच्चों की आंखों के साथ मानसिक सेहत पर पड़ता है बुरा असर : मंत्री 

कसमार । कसमार प्रखंड के मंजूरा पंचायत की ओर से शनिवार को मंजूरा स्वास्थ्य उपकेंद्र के समीप एकदिवसीय चिल्ड्रेन पिकनिक सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो एवं विशिष्ट अतिथि कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होंने बाल संरक्षण, साइबर अपराध एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर बच्चों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया। कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चों को मोबाइल से काफी हद तक दूर रखने की कोशिश करें। क्यों कि ज्यादा देर तक लगातार मोबाईल देखने से बच्चों को आंखों के साथ मानसिक सेहत पर असर होती है। बच्चों की स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सही मार्गदर्शन, जागरूकता और सतर्कता के माध्यम से ही हम अपने बच्चों को साइबर अपराध से सुरक्षित रख सकते हैं और उन्हें एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जा सकते है। संचालन नरेश कुमार महतो एवं दिलीप कुमार महतो ने किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि मो० शेरे आलम, मुखिया ममता देवी, पूर्व मुखिया नरेश कुमार महतो, टांगटोना पंसस प्रिया देवी, कसमार पंसस मंजू देवी, मिस झारखंड प्रियांशु चौधरी, मिथलेश कुमार महतो, दिलीप कुमार महतो, संजय कुमार महतो, प्रकाश प्रजापति, बासु प्रजापति, धनेश्वर सिंह, उपमुखिया फाल्गुनी देवी आदि दर्जनों बच्चे व अभिभावक मौजूद थे। कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार की ओर स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link