48 घंटे से जरीडीह थाने में पड़ी है मजदूर की लाश, न पोस्टमार्टम और न मुआवजे की हो रही बात, ट्रैक्टर मालिक भी अबतक नहीं पंहुचा आसपास 

मामला, जैनामोड़ में अंसतुलित होकर एनएच 23 के डिवाइडर से टकरायी ट्रैक्टर की पलटने से दबकर हुईं मजदूर की दर्दनाक मौत का 

Bokaro/Jainamore : पिछले 48 घंटे से जरीडीह थाने में एक मजदूर की लाश पड़ी है, न पोस्टमार्टम और न मुआवजे की बात हो रही है, ट्रैक्टर मालिक भी अबतक आसपास नहीं पंहुचा है। असहाय परिजन चिंतित व वेसूध हैं। 

मामला जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनोमोड़-बालीडीह टॉलटैक्स के समीप एनएच 23 पर गुरुवार दोपहर एक ट्रैक्टर के अंसतुलित होकर डिवाइडर पर टकराकर पलटने से जुलेश रजक नामक 50 वर्षीय मजदूर की दबकर हुईं मौत का है। ट्रैक्टर पर चालक सहित पांच लोग सवार थे। अन्य सभी घायल हैं। मृतक मजदूर पेटरवार थाना क्षेत्र के दारिद रजक टोला निवासी है। वहीं अन्य घायल पिंटू रजक तथा मुकेश रजक भी दारिद निवासी हैं। ट्रैक्टर मालिक ओमप्रकाश नायक भी ट्रैक्टर पर सवार था। ट्रैक्टर दांतू से ईंट लेकर बोकारो की ओर से खाली कर लौट रही थी।

बताया गया कि घटना की सूचना पाकर जरीडीह पुलिस पंहुची मौके पर पंहुची थी और मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों द्वारा मौत की पुष्टि के बाद थाना ले आयी। जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाना है। लेकिन अब तक भेजा नहीं गया है। मृतक मजदूर अत्यंत गरीब परिवार से हैं, उसे परिजनों को मुआवजा देना तो छोड़िए संवेदना तक व्यक्त करने के लिए भी ट्रैक्टर मालिक नहीं पंहुचा है।

 

One thought on “48 घंटे से जरीडीह थाने में पड़ी है मजदूर की लाश, न पोस्टमार्टम और न मुआवजे की हो रही बात, ट्रैक्टर मालिक भी अबतक नहीं पंहुचा आसपास 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link