UGC NET JRF परीक्षा में जरीडीह प्रखंड के रोरिया गांव रोहित ने पाई सफलता

Kasmar/Bokaro : जरीडीह प्रखण्ड के रोरिया गांव निवासी मुरलीधर महतो का पुत्र रोहित कुमार महतो ने यूजीसी नेट जेआरएफ में कुड़मालि विषय में सफलता प्राप्त की है. ये अब कुड़मालि विषय में पीएचडी करेंगे. इन्होंने चास कॉलेज चास से कुड़मालि विषय से स्नातक तथा सिल्ली कॉलेज सिल्ली से कुड़मालि विषय में पीजी की पढ़ाई पूरी की है. रोहित कुमार महतो के पिता गृहरक्षक हैं तथा इनकी माता पबिता देवी गृहिणी है. रोहित की सफलता पर परिवार एवं गांव में खुशी का माहौल है. इनकी सफलता दीपक पुनरिआर, डॉ पांडव पुनरिआर, आनंद महतो, प्रो सुबोध कुमार महतो, शिक्षक संजय पुनअरिआर, शिक्षक कार्तिक महतो (प.ब.), मिथिलेश महतो केटिआर, अशोक हिंदइआर, अनन्त महतो समेत कई लोगों ने बधाई दी है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link