Kasmar : झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (जेयूजे) से जुड़े बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के पत्रकारों की एक बैठक रविवार को बहादुरपुर में हुई। पर्यवेक्षक के रूप में बोकारो जिला अध्यक्ष कृष्णा चौधरी कोषाध्यक्ष पंकज सिन्हा एवं सचिव सब्बीर अंसारी मौजूद रहे। बैठक में कसमार प्रखंड कमेटि गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से शेखर शरदेंदू को अध्यक्ष एवं रमेश चंचल को सचिव चुने गये। इसके अलावे मौके पर ही प्रखंड कमेटि का विस्तार भी किया गया। जिसमें हेमंत महतो को उपाध्यक्ष, विकास गोस्वामी को कोषाध्यक्ष तथा अशोक महतो को सह सचिव चुना गया। इसके अलावे सदस्य के रूप में कमलेश जायसवाल, राजेश्वर महतो, लालेंदू शेखर मुखर्जी, सुभाष महतो, अनिल महतो एवं प्रकाश प्रजापति चुने गये। इस दौरान ज़िला अध्यक्ष कृष्णा चौधरी ने कहा कि जेयूजे विश्व स्तर के जर्नालिस्ट संगठन से संबद्ध पत्रकारों को सबसे बड़ा संगठन है। जिसमें झारखंड सहित बोकारो जिले के प्रखंडों में कमेटि गठित कर मजबूत किया जा रहा है। कसमार के बाद जिले के अन्य सभी प्रखंडों में सदस्य बनाकर कमेटी गठित की जायेगी। मौके पर पत्रकार मिथलेश कुमार सिन्हा, राहुल कुमार वसु आदि मौजूद थे।

