स्टेट टॉपर छोटी की सपनों की उड़ान को पंख देंगे मंत्री योगेंद्र, स्नातक तक पढ़ाई का खर्च करेंगे वहन

Kasmar : झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने इंटर आर्ट्स की स्टेट टॉपर छोटी कुमारी को लेपटॉप देकर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। गुरुवार को क्षेत्रनाथ 10+2 उच्च विद्यालय हरनाद में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री ने कहा छोटी कुमारी की सपनों  की उड़ान को पंख देने काम करेंगे। स्नातक स्तर की पढ़ाई का सारा खर्च मंत्री अपने स्तर से वहन करने की घोषणा की। वहीं उच्च शिक्षा के लिए सरकारी स्तर का सहयोग भी मदद दिलाने की घोषणा की है। 

मंत्री ने कहा कि छोटी कुमारी ने अपनी मेहनत और लगन से न सिर्फ बोकारो जिले बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद छोटी कुमारी ने जो सफलता हासिल की है, वह राज्य के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने छात्रा के माता-पिता एवं शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन से यह उपलब्धि संभव हो सकी। मंत्री ने छोटी कुमारी की सपनों की उड़ान को पंख देते हुए स्नातक तक की पढ़ाई का खर्च वहन करने का घोषणा की है। इतना ही उन्होंने उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए भी सरकारी स्तर मदद कराने का भरोसा दिलाया है। 

ज्ञात हो कि बोकारो जिले के कसमार प्रखंड की रहने वाली छोटी कुमारी ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा 2026 में 478 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है।

इस दौरान जिला स्तर पर टाॅप टेन में पांचवा स्थान लाने वाली खुशबू परवीन, हरनाद प्लस टू हाई स्कूल में दूसरे स्थान  तथा कामर्स में प्रथम स्थान लाने वाले सतीश करमाली को भी सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने छोटी कुमारी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उसे आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

मौके पर बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ, डीओ जगन्नाथ लोहरा, डीएसई शुक्ला प्रमुख नियोति कुमारी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेम्ब्रम, सीओ नरेन्द्र कुमार सिंह, बीडीओ नम्रता जोशी, थाना प्रभारी कुंदन कुमार, पंसस बिनोद कुमार महतो, पेटरवार झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, प्रभारी प्राचार्य जयप्रकाश रजक, शिक्षक उपासना पांडेय, विष्णु पद मंडल,निति यादव, महेंद्र प्रजापति, इरशाद अख्तर, तुलेश्वर मेहता, नंदकिशोर नायक, अनंत कुमार, चंद्रशेखर, पूनम कुमारी, सुधा कुमारी, मो०मशरूल, रोहित महतो, अमित कुमार समेत अन्य कई अभिभावक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link