कसमार (बोकारो)। कसमार थाना पुलिस ने बीएसएनएल टावर से सोलर बैटरी चोरी मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई चार सोलर बैटरियां भी बरामद की हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कसमार थाना कांड संख्या 71/2025 दिनांक 7 अक्टूबर 2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 334/305(ए) में मामला दर्ज किया गया था। यह मामला 23-24 अक्टूबर 2025 की रात कसमार थाना क्षेत्र के खुदीबेड़ा स्थित बीएसएनएल टावर से 68 बैटरियों की चोरी से संबंधित है। मामले में टावर के गार्ड चलटू करमाली के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर कसमार थाना की छापेमारी टीम ने 24 जुलाई 2026 को इस मामले में संलिप्त अशोक यादव (पिता–कुलदीप यादव), निवासी मुरपा, थाना गोला, जिला रामगढ़ को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर चोरी की गई चार सोलर बैटरियां बरामद की गई हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा शेष चोरी गई बैटरियों की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
छापेमारी दल में कसमार थाना प्रभारी पुअनि कुंदन कुमार, सअनि रोहित आलम, हवलदार रामनाथ मरांडी तथा आरक्षी (209) मासूम रजा रिजवी शामिल थे।

