वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूरे, कसमार में 800 लोगों ने किया सामूहिक गायन

कसमार। वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कसमार प्रखंड के तेलमुंगा स्थित चन्द्रनारायण सरस्वती शिशु मंदिर में सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 800 भैया-बहनों, आचार्य-आचार्याओं एवं अतिथियों ने एक साथ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन किया। सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम के भाव से ओतप्रोत नजर आया।

कार्यक्रम में कसमार प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी, विद्यालय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद प्रजापति, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण नायक, गर्री मुखिया गीता देवी, पूर्व मुखिया सिकंदर कपरदार, पूर्व प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष यदुनंदन जायसवाल, विद्यालय प्राचार्य कपिल कुमार चौबे एवं पूर्व पंसस रामकिसुन महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्राचार्य कपिल कुमार चौबे ने बताया कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित नमामि भारतम् अभियान के तहत यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सुबह 11 बजे देशभर में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया गया, जिसमें अधिकाधिक लोगों को जोड़कर राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों की सामूहिक भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

मौके पर परमेश्वर नायक, अजय पाल, भोलानाथ दत्ता, दीपक जायसवाल, रामलाल ठाकुर, महेश जायसवाल, प्रवीण कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link