झाड़ू उठाकर कसमार प्रखंड कार्यालय में उतरे प्रमुख व बीडीओ और जलसहिया, स्वच्छता का दिया जनसंदेश

कसमार। स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और स्वच्छ समाज के निर्माण की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान के तहत कसमार प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

 

प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी एवं बीडीओ नम्रता जोशी की उपस्थिति में जलसहियाओं और प्रखंड कर्मियों ने हाथों में झाड़ू थामी और कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। इस दौरान अधिकारियों और कर्मियों ने स्वयं सफाई में भाग लेकर यह संदेश देने का प्रयास किया कि स्वच्छता केवल सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

 

अभियान के दौरान परिसर में जमा कचरे और गंदगी को हटाया गया तथा लोगों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल एक दिन परिसर की सफाई करना नहीं, बल्कि स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत और सामुदायिक जिम्मेदारी बनाने का संदेश देना रहा।

मौके पर कसमार मुखिया परिपुषा कुमारी, प्रखंड प्रधान सहायक देवनन्द कुमार सिन्हा, ओमप्रकाश सिंह, प्रवीण प्रभाकर, प्रखंड वॉश कोऑर्डिनेटर दिलीप कुमार गंझू, प्रीति कुमारी, आइडीएफ टीम के अनिरुद्र सहित जलसहिया मीना सोरेन, सजीबुन निशा, वीणा देवी, लक्ष्मी देवी, रोहिनी देवी, रेणु देवी, रेशिमी देवी, लतिका देवी, साचोती देवी, संगीता देवी, कुमारी शकुन्तला देवी, सुनीला देवी, चन्द्रवती देवी, मंजू देवी, बसंती देवी, रीना देवी, रेणु देवी, कविता मुखर्जी, अंजु देवी, नरेश सोरेन एवं सुखसागर मुर्मू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share via
Copy link