
बोकारो आजतक डेस्क बोकारो
कसमार (बोकारो)। चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक द्वारा कुड़माली, खोरठा व संथाली भाषा में स्नातकोत्तर की पढ़ाई बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद एवं बिनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में चालू कराने की मांग विधानसभा में उठाये जाने पर त्रिभाषाविदों ने मिलकर बधाई दी है। बता दें कि धनबाद और हजारीबाग में पीजी की पढ़ाई के लिए भवन बनकर तैयार है। अभी स्नात्तक तक की पढ़ाई हो रही है जबकि स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए एचआरडी से स्वीकृति जरूरी है। एचआरडी से स्वीकृति मिलने पर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद एवं बिनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के छात्र-छात्राओं के हित में होगा। विधायक श्री रजक ने विधानसभा में पीजी की पढ़ाई चालू कराने के लिए एचआरडी विभाग से स्वीकृति दिलाने की मांग की है।
कुड़मालि, खोरठा, व संथाली भाषा की पढ़ाई चालू करने की स्वीकृति मिलने से छात्र-छात्राओं को लाभ होगा और राज्य बनने का लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा। विधायक ने आश्वासन देते हुए कहा है कि इस वर्ष से विभाग खुल जाएगी साथ ही निरंतर पढ़ाई भी चलेगी। मौके पर खोरठा साहित्यकार डॉ. दिनेश कुमार, शांति भारत, अशोक कुमार रजक, विवेक भूषण मुर्मू, पांडव महतो, अशोक रजक, विकास करमाली, उज्जवल दास, सचिन कुमार महतो, राजीव महतो, राहुल कुमार, विक्रम कुमार, मुकेश बंसरिआर, रोहित कुमार, राढ़ करम महतो, मनोज पूनरिआर, सिमन महतो, हरिराम महतो, रवि कुमार महतो, राकेश प्रमाणिक, चुन्नीलाल माहतो, खोरठा युवा साहित्यकार संदीप काच्छवार, आनंद महतो आदि उपस्थित थे।