घर में घुस लड़की को उठा लाया थाने; चली गई थानेदारी..
Bokaro Aajtak : धनबाद के एक थानेदार को बिना महिला पुलिस के घर में घुसना भारी पड़ गया। महिला की शिकायत पर थानेदार की थानेदारी चली गई। महिला ने बताया कि थानेादार बेटी को पसंद करता था, इसलिए थाने उठाकर ले गया था।
झारखंड पुलिस के एक थानेदार को उसकी हिमाकत भारी पड़ गई। यहां धनबाद के घनुडीह ओपी प्रभारी सोनू कुमार को धनबाद थाना क्षेत्र के बिनोद नगर में रहने वाली एक महिला के घर रात में घुसना महंगा पड़ गया। एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन ने शिकायत मिलने के बाद सोनू कुमार से थानेदारी छीन ली। घनुडीह प्रभारी से हटा कर हरिहरपुर थाना में जेएसआई बना दिया गया। उनकी जगह कुमारधुबी ओपी के पूर्व प्रभारी और लाइन में पदस्थापित सब इंस्पेकटर पंकज कुमार को घनुडीह का नया प्रभारी बनाया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा
क्या था मामला?
हाल ही में तत्कालीन प्रभारी सोनू कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में वह एक महिला और उनके परिवार को आधी रात को वर्दी का रौब झाड़ते हुए जबरन थाना ले आए थे। पीड़ित महिला के वायरल वीडियो में वह सोनू कुमार पर आरोप लगा रही हैं कि सोनू उनकी पुत्री को पसंद करते हैं, वह पुत्री से शादी करना चाहते हैं। मना करने पर दारोगा भड़क गए और घनुडीह छोड़ कर अपने पूर्व पदस्थापना वाले धनबाद थाना पहुंचे और यहां की गश्ती पार्टी के साथ उनके बिनोद नगर स्थित घर में धमक पड़े। रात में बिना महिला पुलिस के महिला के घर पहुंचे दारोगा ने जबरन महिला, पुत्री और पुत्र को उठा कर रात में धनबाद थाना ले आए।
